दुर्ग

बंगाल हिंसा के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
06-May-2021 5:31 PM
बंगाल हिंसा के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 6 मई। 
पश्चिम बंगाल हिंसा के विरोध में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के आह्वान पर देशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बंगाल के भाजपा कार्यकर्ताओं के समर्थन में और उन पर हुए हमले के विरोध में अपने-अपने घरों के सामने बुधवार को दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक धरना प्रदर्शन किया। 

धरना के दौरान जिलाध्यक्ष डॉ.शिवकुमार तमेर ने कहा कि बंगाल में चुनाव परिणाम के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या व मारपीट, तोडफ़ोड़, उनके परिजनों के साथ मारपीट, महिला मोर्चा की बहनों के साथ दुव्र्यवहार की घटना निश्चित तौर पर बहुत ही दुखद और मन को आक्रोश में लाने वाला है। मैं बंगाल के प्रत्येक भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ हूं और उनके साथ हुई घटना के विरोध प्रकट करता हूं और राष्ट्रपति से वहां पर राष्ट्रपति शासन की मांग करते हैं।

भाजपा प्रदेश मंत्री उषा टावरी ने कहा कि प्रत्येक बंगाल का भाजपा कार्यकर्ता हमारे लिए महत्वपूर्ण है और तृणमूल के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा उन पर किए गए हमले सोची समझी साजिश का हिस्सा है। मैं भाजपा के बंगाल के प्रत्येक कार्यकर्ताओं के साथ खड़ी हूं और मृत भाजपा कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं।

धरना-प्रदर्शन में पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू, पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना, पूर्व मंत्री जागेश्वर साहू, पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष माया बेलचंदन, भाजपा जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, नटवर ताम्रकार उपाध्यक्ष संतोष सोनी जय सिंह राजपूत कल्पना जोशी, कांतिलाल जैन, अनिल साहू, भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक कांतिलाल बोथरा, आर्थिक प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक शिव चंद्राकर, जिला मंत्री दिनेश देवांगन आदि शामिल रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news