बलौदा बाजार

मोपका में फोटो प्रदर्शनी, लोगों ने सराहा
29-Dec-2020 4:24 PM
मोपका में फोटो प्रदर्शनी, लोगों ने सराहा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार,29 दिसंबर।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार के सफलता पूर्वक दो वर्ष पूरा होने पर उनकी उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए जनसंपर्क विभाग के माध्यम तथा कलेक्टर  सुनील कुमार जैन के मार्गदर्शन में जिले के सभी विकासखण्डों में एक दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में कल भाटापारा विकासखंड के सबसे बड़े राजस्व ग्राम मोपका में विकासखण्ड स्तर पर एक दिवसीय फ़ोटो प्रदर्शनी लगाई गई। 

राज्य सरकार की उपलब्धियों पर आधारित इस फोटो प्रदर्शनी को लोगों के द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। फोटो प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में वर्ष में हुए सभी बड़े उल्लेखनीय कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वय से आम नागरिकों के जीवन में आ रहे बदलाव को फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से जनता के बीच पहुंचाई जा रही है। 

साप्ताहिक बाजार में पास के ग्राम मोपकी से आये सोमन रजक ने बताया कि मनरेगा के माध्यम से हम लोगों को लाकडाउन के समय रोजगार उपलब्ध हुआ है। उन्होंने प्रदर्शनी की तारीफ करते हुए दो सालों में हुए विकास कार्यों की सरहाना की। इस दौरान सरपंच श्रीमती कुमारी टंडन एवं गाँव के डॉ. सोनू वर्मा भी उपस्थित थे।

इस दौरान भाटापारा तहसीलदार मयंक अग्रवाल, जपं सीईओ चंद्रप्रकाश पात्रे सहित उद्यान अधीक्षक डी एस तोमर, सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी एच एस ठाकुर, कृषि विस्तार अधिकारी सी पी महिलांग, महेंद्र बंजारे,मत्स्य निरीक्षक एस सान्याल, महिला बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर सरला नेताम, आँगनबाड़ी कार्यकर्ताए, विभागों के अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित थे।

विभिन्न योजनाओं पर आधारित पुस्तकों का नि:शुल्क वितरण
राज्य सरकार की दो वर्षों की उपलब्धियों पर जनसंपर्क विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं पर आधारित पुस्तकों का प्रकाशन किया गया है। प्रकाशित पुस्तकों में राज्य सरकार के दो वर्षों में किए गए कार्यों का सचित्र उपलब्ध है। जो प्रतियोगी छात्राओं सहित आम लोगों को योजना संबंधित जानकारी हेतु बहुत ही उपयोगी है। प्रदर्शनी स्थल पर प्रचार सामग्रियों का नि:शुल्क वितरण किया जा रहा है। 
 


अन्य पोस्ट