बलौदा बाजार

लक्ष्मी साहू सातवीं बार बने सामाजिक अध्यक्ष
27-Dec-2020 5:29 PM
लक्ष्मी साहू सातवीं बार  बने सामाजिक अध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 27 दिसंबर।
बलौदाबाजार मां बम्लेश्वरी साहू समाज की बैठक 25दिसम्बर को साहू धर्मशाला में  आयोजित किया गया था। इस बैठक में समाज के नागरिकों ने चूनाव प्रक्रिया की बात कही थी। इस पर समाज के लोगो ने आपसी सहमति से नये अध्यक्ष के लिए समाज के प्रमुख ब्यक्ति लक्ष्मी साहू के नाम पर आपसी सहमति बनाने की बात तय हुई और श्री लक्ष्मी साहू को समाज ने अपना नया अध्यक्ष चुन लिया।

चुनाव में एक मात्र प्रत्याशी रहे लक्ष्मी साहू के नाम पर सहमति से साहू समाज के सभी लोगो ने लक्ष्मी साहू को नये अध्यक्ष बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी।

उल्लेखनीय है कि लक्ष्मी साहू पिछले सालो में छै बार मां बम्लेश्वरी साहू समाज के  अध्यक्ष का पद संभाल चुके हैं। श्री साहू  इस बार अध्यक्ष चुने जाते ही वे सातवीं फिर  समाज प्रमुख बने है। समाज के लोगो ने लक्ष्मी साहू को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामनाए की।

श्री साहू लंबे राजनैतिक जीवन में सक्रिय रहते हुए समाजिक-चेतना जागृत करने के लिए लगे रहे है। हम भी उनके संपर्क में  लगातार बने हुए है। उनके ही आशीर्वाद से राष्ट्र की आवाज न्यूज चैनल की शुरुआत हुई थी। आज समाजिक सरोकार और जन सेवा की खबरों को आप तक निष्पक्ष रूप से पहुँचने में आब तक सफल रहे है।
 


अन्य पोस्ट