‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 18 फरवरी। शहर की नवनिर्वाचित महापौर भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी अलका बाघमार ने 67295 रिकॉर्ड मतों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। वहीं निगम चुनाव में 40 वार्ड में भारतीय जनता पार्टी के पार्षद निर्वाचित हुए हैं।
ऐतिहासिक जीत के पश्चात दुर्ग में भव्य विजय जुलूस निकाली गई। जुलूस में प्रमुख रूप दुर्ग जिला संगठन प्रभारी राजीव अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, विधायक ललित चंद्राकर, गजेंद्र यादव, महापौर अलका बाघमार, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य चंद्रिका चंद्राकर, उषा टावरी कांतिलाल बोथरा, राजेंद्र पाध्ये, भाजपा नेता संजय बघेल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। जुलूस जिला भाजपा कार्यालय से प्रारंभ होकर इंदिरा मार्केट, फरिश्ता कॉम्पलेक्स, पोलसाय पारा, तकिया पारा, होटल मान चौक, कंकाली मंदिर चौक, चंडी मंदिर चौक, शिवपारा, गवली पारा, गांधी चौक, जवाहर चौक से होते हुए भाजपा कार्यालय में जाकर संपन्न हुई। इस अवसर पर जिला संगठन प्रभारी राजीव अग्रवाल ने कहा कि सदैव भारतीय जनता पार्टी के दुर्ग के कार्यकर्ताओं ने इतिहास बनाया है। इस बार फिर एक इतिहास रचा है। कार्यकर्ताओं ने अपनी काबिलियत को पुन: साबित करते हुए महापौर पद पर ऐतिहासिक जीत दिलाई। साथ ही 40 वार्ड में भाजपा के पार्षद चुनकर आए हैं।
जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि दुर्ग शहर की जनता ने विधानसभा, लोकसभा चुनाव में अपना विश्वास भाजपा पर जताया था और वर्तमान में नगरीय निकाय चुनाव में अपने विश्वास को और अटल करते हुए हमें ऐतिहासिक जीत महापौर के पद पर दिलाई और 40 से अधिक वार्डों पर पार्षद जीत कर आए हैं। उन्होंने ऐतिहासिक जीत के लिए जनता व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि पार्टी सदैव एक छोटे कार्यकर्ताओं को उसके कार्य कुशलता उसकी समर्पण के आधार पर उसे अवसर प्रदान करती है। दुर्ग के लिए एक अच्छे महापौर प्रत्याशी के रूप में पार्टी ने अलका बाघमार को अवसर दिया। दुर्ग की जनता ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन एवं प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पर भरोसा जताते हुए उन्हें एक ऐतिहासिक जीत दिलाई में उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।
दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में विगत एक वर्ष में विकास के नए आयामों को गढ़ा है। अब महापौर के प्रत्याशी अलका बाघमार ने एक ऐतिहासिक जीत प्राप्त की। विकास की रफ्तार और दुगनी हो जाएगी। दुर्ग शहर इन सबका श्रेय दुर्ग की भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को जाता है जिन्होंने बड़ी कर्मठता और मेहनत के साथ यह ऐतिहासिक परिणाम दिया।
विजय जुलूस में दीपक चोपड़ा, दिनेश देवांगन, संतोष सोनी, महेंद्र सिंह लोढ़ा, कमलेश फेकर, अजय तिवारी, सतीश बाघमार, मनोज टावरी, बानी सोनी, गायत्री वर्मा, डॉ. शरद चंद्र अग्रवाल, रत्नेश चंद्राकर, विक्रम प्रताप सिंह, श्याम शर्मा, गोविंद देवांगन, ममता ओमप्रकाश सेन, सरिता विनोद चंद्राकर, काशीराम कोसरे, देवनारायण चंद्राकर, कुलेश्वर साहू, खालिक रिजवी, मनीष साहू, डॉ. देवनारायण तांडी, मनीष कोठारी, मनोज सोनी, नीलेश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, लीलाधर पाल के अलावा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व आम जनमानस शामिल हुए।