दुर्ग

10वीं में फाल्गुनी और यामिनी का 92.1 फीसदी अंक
02-May-2026 4:13 PM
10वीं में फाल्गुनी और यामिनी का 92.1 फीसदी अंक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 2 मई। शासकीय उच्च माध्यमिक शाला, सांकरा में सीजी बोर्ड कक्षा 10वीं एवं 12वीं का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम रहा। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार कक्षा 12वीं का परिणाम 100 प्रतिशत रहा।

शाला विकास समिति के अध्यक्ष एवं सरपंच रवि सिंगौर ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कक्षा 10वीं में फाल्गुनी तुरकाने (पिता अरविंद तुरकाने) एवं यामिनी पटेल (पिता रोहित पटेल) ने 92.1 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। टोमीन सिंगौर (पिता राजेश सिंगौर) 90.1 प्रतिशत के साथ द्वितीय तथा रेशमी साहू (पिता मनसुख साहू) 89.3 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर रहीं।

कक्षा 12वीं में मुस्कान महिलांगे (पिता दिलेश्वर महिलांगे) ने 87.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। तृप्ति (पिता यशपाल) 86.4 प्रतिशत के साथ द्वितीय तथा रेशमा यादव (पिता परमानंद यादव) 84.4 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा 12वीं में कुल 50 विद्यार्थी दर्ज थे, जिनमें सभी 50 उत्तीर्ण हुए। इनमें 42 प्रथम श्रेणी तथा 8 द्वितीय श्रेणी में रहे।

कक्षा 10वीं में 50 विद्यार्थी दर्ज थे, जिनमें से 48 परीक्षा में उपस्थित हुए और सभी 48 उत्तीर्ण हुए। 2 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। उत्तीर्ण विद्यार्थियों में 35 प्रथम श्रेणी, 12 द्वितीय श्रेणी और 1 तृतीय श्रेणी में रहा।


अन्य पोस्ट