दुर्ग

चिट्टा का अवैध कारोबार, महिला समेत 5 आरोपी गिरफ्तार
02-May-2026 4:03 PM
चिट्टा का अवैध कारोबार, महिला समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग/ भिलाई नगर, 2 मई। दुर्ग पुलिस ने चिट्टा (हेरोइन) का अवैध कारोबार करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। थाना भिलाई भ_ी पुलिस ने सेक्टर-3 स्थित शिव मंदिर के पास घेराबंदी कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग क्षेत्र में चिट्टा (हेरोइन) का सेवन और बिक्री कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 21.18 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), 65,000 रूपये नगद और 6 मोबाइल फोन के आलावा एल्युमिनियम फॉइल, जले हुए नोट और लाइटर भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ थाना भिलाई भ_ी में धारा 8, 21 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले में संगठित अपराध की धाराएं जोडक़र जांच की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों में हरजिंदर सिंह (23 वर्ष) निवासी न्यू खुर्सीपार भिलाई, मोन्टी अरोरा (32 वर्ष) निवासी हाउसिंग बोर्ड जामुल, सूरज कुमार लोहार (31 वर्ष) निवासी राजनांदगांव, नवजोत सिंह (26 वर्ष) निवासी सेक्टर-4 भिलाई, ईशा कौर (23 वर्ष) निवासी केम्प-1 भिलाई शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।


अन्य पोस्ट