‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 18 जनवरी। शनिवार को यातायात जगदलपुर द्वारा स्कूल, कॉलेज के छात्र-छात्राओं को यातायात से संबंधित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन बस्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स भवन में किया गया , जिसमें 20 स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में भाग लिए।
बच्चों में इस प्रतियोगिता को लेकर बहुत ही उत्सुकता थी। प्रतियोगिता सुबह 10 से दोपहर 4 बजे तक चला।
उक्त आयोजन में उप पुलिस अधीक्षक यातायात संतोष जैन, उप पुलिस अधीक्षक रेडियो विवेक राठौर एवं निरीक्षक यातायात मधुसूदन नाग व शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इसके साथ ही 17 जनवरी की शाम समय 6 से रात 10 बजे तक, अलग अलग स्थलों में जाकर यातायात पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार कोर्ट तिराहा , गीदम नाका , केशलूर चौक , तेलीमारेंगा बायपास तिराहा,नियानार चौक , आमागुणा चौक का निरीक्षण किया गया।