सुकमा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सुकमा, 22 नवंबर। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारियों महासंघ के आह्वान पर सुकमा जिले के तीनों नगरीय निकायों के करीब 100 कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल के कारण नगर पालिका और नगर पंचायत द्वारा संचालित साफ सफाई, स्ट्रीट लाइट लाइन कार्य और अन्य आवश्यक सेवाएं प्रभावित हो गई है।
नगरी निकाय प्लेसमेंट कर्मचारियों के हड़ताल को समर्थन देने नगर पालिका के अध्यक्ष जगन्नाथ राजू साहू और नगर कांग्रेस अध्यक्ष शेख सजार और साथ में कांग्रेस पार्टी के अन्य कार्यकर्ता पहुंचे।
प्लेसमेंट कर्मचारियों की प्रमुख मांग है कि उन्हें लोक निर्माण विभाग पीएचई और वन विभाग के कर्मचारियों की तरह निकायों से सीधे वेतन भुगतान किया जाए और ठेका प्रथा को समाप्त कर कर्मचारियों को स्थाई रूप से समायोजित किया जाए।
छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ के सुकमा जिला अध्यक्ष महादेव यादव ने बताया कि लंबे समय से उनकी मांगों प्रशासन का ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिसके कारण कर्मचारियों में नाराजगी का बढ़ गई है। हमारी मांगे पहले भी राज्य और जिला स्तरीय ज्ञापनों के माध्यम से शासन को अवगत कराया गया था, लेकिन शासन ने इसे नगर अंदाज किया अब हम मजबूरी में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को विवश हुए हैं
प्लेसमेंट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष यादव ने बताया कि 13 मार्च 2024 को राज्य सरकार द्वारा गठित एक समिति महासंघ के पदाधिकारी को सदस्य के रूप में शामिल किया जाना था लेकिन अब तक कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया और जब तक सरकार के द्वारा हमारी मांगे पूरी नहीं की गई तब तक हम अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे रहेंगे।