बलौदा बाजार

वाट्सएप पर ई-न्यौता, ठगी का नया पैंतरा
21-Nov-2024 6:27 PM
वाट्सएप पर ई-न्यौता, ठगी का नया पैंतरा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 21 नवंबर। आजकल साइबर अपराधी केवल बैंक खाता जानकारी की चोरी तक सीमित नहीं रहे, बल्कि अब वे व्हाट्सएप पर शादी के निमंत्रण पत्र जैसे सामान्य संदेशों के माध्यम से भी धोखाधड़ी कर रहे हैं।

शादियों का सीजन शुरू होने के साथ बलौदाबाजार में लोगों को व्हाट्सएप पर अनजान नंबरों से पीडीएफ या लिंक के रूप में शादियों के निमंत्रण आ रहे हैं। इन पर क्लिक करते ही मोबाइल में हानिकारक  फाइल ऑटोमेटिक डाउनलोड हो जाती है। इसी के साथ आपका प्राइवेट डाटा खतरे में पड़ जाता है। ठग इस डाटा का इस्तेमाल कर आपके बैंक खाता साफ कर सकते हैं। ब्लैकमेल भी कर सकते हैं।

सीजन शुरू होते ही अपराधी सक्रिय

एसपी विजय अग्रवाल कहते हैं कि खुशियों के निमंत्रण को साइबर अपराधी जल के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। ये लोगों को शादी में बुलाने के नाम पर ठग रहे हैं। ये व्हाट्सएप पर वेंडिंग यूनिवर्स इनविटेशन के नाम पर हानिकारक फाइल भेजते हैं। देखने में ये शादी का कार्ड लग सकता है। पर असल में यह आपके डिवाइस और डाटा को खतरे में डाल सकता है। अनजाने नंबरों से आने वाली फाइल या लिंक पर क्लिक करने से बचे। अपने डिवाइस की सिक्योरिटी सेटिंग हमेशा अपडेट रखें। अनजान नंबरों आने वाली फाइल या लिंक डाउनलोड करने से पहले उसकी सत्यता जांच ले। ऑनलाइन लेनदेन और व्यक्तिगत जानकारी के बारे में ज्यादा सतर्क रहें। साइबर अपराध के बढ़ते दायरे के बीच लोगों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।

इधर किसानों को ईनाम का झांसा

साइबर ठग धान खरीदी शुरू होने का भी फायदा उठा रहे हैं। इसके लिए वे लोक लुभावने स्कीम जैसे लॉटरी बड़ी ईनामी राशि जितने वह अन्य सरकारी योजनाओं के नाम पर फर्जी मैसेज भेज कर ठगी कर रहे हैं। ऐसे में पुलिस किसानों को लगातार सतर्क कर रही है।

उन्हें बताया जा रहा है कि धान बिक्री की रकम लेने बोनस राशि लेने केवाईसी के नाम पर उनसे ठगी की जा सकती है। फोन कॉल पर किसी को भी व्यक्तिगत जानकारी न दें। इसके अलावा पुलिस बैंक को एटीएम ग्राहक सेवा केंद्रों में जागरूकता पंपलेट भी चश्मा कर रही है। इसमें साइबर ठगी प्रकार सावधानी के बारे में जरूरी जानकारियां हैं। इसके अलावा धान खरीदी केंद्रों में भी जागरूकता से जुड़े पेंपलेट चस्पा किए जा रहे हैं। चस्पा किया जा रहे हैं। स्कूल कॉलेज भी सेमिनार के जरिए स्टूडेंट को जागरूक किया जा रहा है।

क्या करें

1 अनजाने लिंक पर क्लिक करने से पहले उसकी सत्यता की पुष्टि करें।

2 डिवाइस की सिक्योरिटी सैटिंग्स अपडेट रखें एडवाइजर का उपयोग करें।

3 संदिग्ध गतिविधि हो तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।

क्या न करें

1 अनजाने फाइल अपलोड न करें, न ही ऐसी किसी लिंक पर क्लिक करें।

2 अनाधिकृत ऐप से बचें। इससे डिवाइस पर मैलवेयर हमला हो सकता है।

3 ऑनलाइन लेनदेन व्यक्तिगत जानकारी न दें। वित्तीय धोखाधड़ी हो सकती है।


अन्य पोस्ट