बलौदा बाजार

पिछले साल 413 रोड एक्सीडेंट में 221 मौतें
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 12 नवंबर। जिले में सडक़ दुर्घटनाओं की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हाल ही के महीने में सडक़ हादसों में जिले की सडक़ों की कुख्यात बना दिया है। 1 जनवरी 2024 से 27 सितंबर 2024 तक जिले में कुछ कुल 435 सडक़ दुर्घटनाएं हुई, जिसमें 198 लोग मारे गए और 335 घायल हुए। पिछले साल 2023 में 413 दुर्घटनाएं हुई थी, जिसमें 221 लोग मारे गए थे और 362 लोग घायल हुए थे।
आंकड़े बताते हैं कि पिछले 21 माह यानी जनवरी 2023 से सितंबर 2024 तक जिले में कुछ कुल 848 सडक़ दुर्घटनाएं हो चुकी है जिसमें 419 लोगों की मौत हो चुकी है। 687 लोग घायल हुए इन आंकड़ों ने स्थानीय प्रशासन को सडक़ सुरक्षा उपाय पर विशेष ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता महसूस करवाई है। इसी संदर्भ में पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को जिले के विभिन्न सडक़ मार्गों का दौरा किया। उन्होंने 20 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2024 तक के दौरान जिन स्थलों स्थलों पर दुर्घटनाएं हुई थी वहां सुरक्षा उपायों की समीक्षा की।
इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक यातायात बलौदाबाजार को निर्देशित दिया गया की दुर्घटना संभावित स्थलों पर स्टॉपर और टायर लगाया जाए ताकि वाहनों की गति पर काबू पाए पाया जा सके। साथ ही पीडब्ल्यूडी लोक निर्माण विभाग संभाग बलौदाबाजार अधिकारियों को इन स्थलों पर संकेतक लगाने के लिए कहा गया था कि वाहनों को प्राप्त जानकारी मिल सके और दुर्घटनाओं को कम किया जा सके। एसपी ने यह निर्देश दिए कि मार्ग पर ग्रामीणों से मिलकर जागरूकता अभियान चलाया जाए। विशेष रूप से सडक़ पर मवेशियों के घूमने से दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ती जाती है।