बलौदा बाजार

बलौदाबाजार, 11 नवंबर। बलौदाबाजार नवंबर का दूसरा सप्ताह शुरू होते ही जिले के कई हिस्सों में ठंड का असर बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। सुबह के समय हल्की धूंध छाने जाने लगी है, जिससे वातावरण में एक सर्द एहसास हो रहा है। यह बदलाव खासकर उन लोगों को महसूस हो रहा है जो सुबह की सैर पर जाते हैं। सुबह मन मॉर्निंग वॉक के दौरान ठिठुरन बढ़ गई है और लोगों को ठंड के कारण अतिरिक्त इतिहास बरतनी पड़ रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान में कमी देखी जा रही है। जिससे ठंड बढ़ती जा रही है। सर्द हवाएं भी चलने लगी है। जो ठंड के एहसास को और गहरा कर रही है। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट होने की संभावना जताई गई है, जिससे ठंड का प्रभाव बढ़ सकता है।
मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि इस बदलाव का कारण पश्चिमी विछोभ का प्रभाव है। इसके साथ ही पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का भी असर मैदानी इलाकों में महसूस किया जा रहा है पश्चिम विछोभ और बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में ठंड की लहर तेज हो रही है जल्द तापमान और गिरेगा।