बलौदा बाजार

वल्र्ड टैलेंट अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड से सम्मानित होंगे डॉ. जगदीश हीरा साहू
08-Nov-2024 2:45 PM
वल्र्ड टैलेंट अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड से सम्मानित होंगे डॉ. जगदीश हीरा साहू

भाटापारा, 8 नवंबर। शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल द्वारा 20 फरवरी 2025 को आयोजित होने वाले नेपाल की पुण्य नगरी नेपालगंज में आयोजित किए जाने वाले विश्व प्रतिभा अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह में बलौदाबाजार -भाटापारा जिले के  साहित्यकार एवं व्याख्याता डॉ. जगदीश हीरा साहू को वल्र्ड टैलेंट इंटरनेशनल अवॉर्ड ( विश्व प्रतिभा अंतरराष्ट्रीय सम्मान) से सम्मानित किया जाएगा। समाज में आपके द्वारा किए गए उल्लेखनीय योगदान का मूल्यांकन कर विशिष्ट प्रतिभा के रूप में इनका चयन किया गया है। 

ग्राम कड़ार निवासी, शा.उ.मा. वि. डमरू (बलौदाबाजार) के व्याख्याता के पद पर कार्य करने वाले जगदीश हीरा साहू के खाते में एक और विशिष्ट उपलब्धि जुडऩे वाली है। जगदीश हीरा साहू गत 17 वर्षों से शिक्षा विभाग में शिक्षक के रूप में कार्य कर रहे हैं। इनका अध्यापन शैली बड़ा ही सरल, सहज, और नवाचारी होता है जिससे विद्यार्थियों को विषय को समझने में बड़ी आसानी होती है तथा उत्कृष्ट परिणाम भी आते हैं। इनके शिक्षण अनुभव का लाभ विद्यालय के विद्यार्थियों, स्काउट गाइड, राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र/छात्राओं को मिल रहा है। इनके नेतृत्व में स्काउट/गाइड को राज्यपुरस्कार तथा राष्ट्रपति अवार्ड मिल चुका है। जगदीश साहू एक अच्छे साहित्यकार के साथ एक अच्छे लोक गायक भी हैं। 

अब तक जगदीश हीरा साहू को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर सैकड़ों सम्मान मिल चुका है। इस उपलब्धि पर अंचल के साहित्यकारों, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों, एवं विद्यालयीन स्टॉफ द्वारा शुभकामनाएं दी गई।
 


अन्य पोस्ट