बलौदा बाजार

विकास कार्यों के लिए 1 करोड़ 10 लाख 51 हजार की मंजूरी
06-Nov-2024 10:03 PM
विकास कार्यों के लिए 1 करोड़ 10 लाख 51 हजार की मंजूरी

भाटापारा, 6 नवंबर।  15वे वित्त आयोग के अनटाईड ग्राण्ट अंतर्गत 01 करोड़ 10 लाख 51 हजार की मिली स्वीकृति मिली है। उक्त स्वीकृति के लिए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, लोक निर्माण एवं नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव सहित पूरे सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।

प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद से लगातार क्षेत्र में उपाध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़ शिवरतन शर्मा की अनुशंसा से विकास कार्यों की स्वीकृति प्राप्त हो रही है। अब तक लगभग 12 करोड़ की राशि का नगर विकास कार्यों के लिए स्वीकृति प्राप्त कर ली गई है। इसी कड़ी में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा भाटापारा नगर के लिए 15वें वित्त आयोग के अनटाईड ग्राण्ट अंतर्गत 01 करोड़ 10 लाख 51 हजार राशि की स्वीकृति मिली है।    शीघ्र ही निविदा प्रक्रिया पुर्ण कर कार्य प्रारंभ किया जाएगा। उक्त निर्माण कार्यों से वार्डवासियों को बारिश के दिनों में हो रही जल भराव की संकट एवं अन्य कठिनाइयों से निजात मिलेगी।

 उक्त स्वीकृति के लिए शिवरतन शर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, लोक निर्माण मंत्री एवं नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव सहित पूरे सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।

क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में भी सभी हो रहे विकास कार्यो की स्वीकृति से प्रसन्नता है। राकेश तिवारी, सुनील यदु, आशीष जायसवाल, मोहन बांधे, राजा कामनानी, मनिंदर गुम्बर, योगेश अंनत,गोपाल देवांगन, कुंजराम कोशले, सतीश साहू, दिलीप यादव, मनीष मिश्रा, राजू पटेल, सिया साहू, आशिष पुरोहित, व्यास यदु, देवेंद्र साहू, अनिल चेलक, धन्नू यादव, पीताम्बर साहू, रवि वर्मा, सोमेश वर्मा, सुखदेव यदु, आदि ने धन्यवाद ज्ञापित किया है।


अन्य पोस्ट