बलौदा बाजार

यदुवंशी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकारिणी किया विस्तार
28-Oct-2024 6:46 PM
यदुवंशी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकारिणी किया विस्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा, 28 अक्टूबर। अखिल भारतीय यदुवंशी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष संतोष यदु के अध्यक्षता में भाटापारा विश्राम गृह में यादव समाज के राष्ट्रीय संगठन अखिल भारतीय यदुवंशी महासभा की कार्यकारिणी बैठक संपन्न हुआ जिसमे यादव समाज के उत्थान के लिए सर्वप्रथम अहीर रेजिमेंट लागू करने लगातार संगठन के द्वारा दिल्ली से लेकर सभी प्रदेशो में आंदोलन कर मांग करने वाला पहला सामजिक संगठन हैं, जिसका  पूरे छत्तीसगढ़ में संतोष यदु के द्वारा विस्तार करते हुए अपनी कार्यकारिणी में जगह देते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर  रामदेव यदु, किरण यदु एवं गीता यादव कों प्रदेश सचिव, तोरन यदु प्रदेश कोषाध्यक्ष, नंदकुमार यदु को प्रदेश प्रवक्ता, कमलेश्वर यदु प्रदेश सलाहकार, सुनीता यदु महिला जिलाध्यक्ष, शेषनारायण यदु, दीपक यदु को जिला उपाध्यक्ष, कुंजराम यदु सुहेला ब्लॉक अध्यक्ष, सुखदेव यदु भाटापारा ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति पत्र प्रदान कर संगठन के राष्ट्रीय महासचिव रमेश यदु, प्रदेश अध्यक्ष संतोष यदु, प्रदेश महासचिव भीखम यदु, एवं प्रदेश उपाध्यक्ष भावेश यदु ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों कों सम्मानित करते हुए समाज हित में कार्य करते हुए संगठन का विस्तार सदस्यता अभियान चलाने और सभी सामाजिक लोगों कों जोड़ते हुए उनके हक अधिकार की लड़ाई लडऩे की शपथ दिलाया।

19 अक्टूबर को देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय सम्मलेन में जाने निर्देशित किया, जिसमें प्रमुख रूप से प्रदेश कानूनी सलाहकार कुमारी राजेश्वरी यादव, महासमुंद जिला सह प्रभारी सारिका यादव, आनंदराम यदु, राकेश यदु, फलेश्वर यदु, श्रीकांत यदु, बेमेतरा अजय यदु, दुलेचंद यदु, हेमंत यदु, एवं सामाजिक पदाधिकारी शामिल हुए।


अन्य पोस्ट