बलौदा बाजार

छत्तीसगढ़ के कलाकार ललित सिंह जाएंगे विदेश
27-Oct-2024 7:23 PM
छत्तीसगढ़ के कलाकार ललित सिंह जाएंगे विदेश

भाटापारा, 27 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ लोक रामायण विधा के सिध्दस्त लोक नायक व साहित्य का सशक्त हस्ताक्षर अंतरराष्ट्रीय पाश्र्व गायक डॉ. ललित सिंह ठाकुर विदेश जाकर विभिन्न स्थानों पर ट्रेनिंग देंगे और रामायण पर आधारित विभिन्न प्रसंगानुसार युवाओं को गीत नृत्य नाट्य को सिखाकर मंचित करेंगे।

कड़ार भाटापारा के ललित सिंह भारतीय प्रशिक्षक के रूप में हांगकांग, वियतनाम, फिजी देश के विभिन्न स्थानों पर ट्रेनिंग देंगे और रामायण पर आधारित विभिन्न प्रसंगानुसार विदेश के लडक़े व लड़कियों को गीत नृत्य नाट्य को सिखलाकर मंचित कार्यक्रम उन्हीं प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुतिकरण  करेंगे।

वे भाटापारा से 4 दिसंबर को दिल्ली जाएंगे और 6 दिसंबर को दिल्ली एयरपोर्ट से सुबह 5.20 बजे दिल्ली से हांगकांग उड़ान भरेंगे व हांगकांग से वियतनाम  और वियतनाम से फिजी जाएंगे। इस प्रकार से भारतीय सांस्कृतिक दूत बनकर विदशों में छत्तीसगढ़ का परचम लहराएंगे। उक्ताशय की जानकारी दुर्गामाला सांस्कृतिक लोक कला मंच ग्राम कड़ार भाटापारा के संस्था अध्यक्ष गजहंस राज सिंह ठाकुर ने प्रेस को जानकारी दी।


अन्य पोस्ट