बलौदा बाजार
भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे शिवरतन के निवास
24-Oct-2024 4:41 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भाटापारा, 24 अक्टूबर। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने बुधवार को भाटापारा के पूर्व विधायक, उपाध्यक्ष भाजपा शिवरतन शर्मा के निवास पर पहुँच कर उनकी भाभी स्व.बिमला देवी शर्मा के छायाचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।
ज्ञात हो कि पूर्व विधायक भाटापारा शिवरतन शर्मा की भाभी स्व. बिमला देवी शर्मा जी का निधन 7 अक्टूबर 2024 को करीब 78 वर्ष की आयु में हो गया है।
निवास स्थान में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, छगन मुंधड़ा, नितिन अग्रवाल उपस्थित होकर श्रद्धाजंलि अर्पित किए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे