बस्तर
सिंहदेव से जैन के नेतृत्व में मिले कांग्रेसी
12-Feb-2024 8:41 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
न्याय यात्रा की मिली जिम्मेदारी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 12 फरवरी। अंबिकापुर पहुंचे कांग्रेसजनों ने रविवार रात पूर्व विधायक रेखचंद जैन के नेतृत्व में पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ( टीएस बाबा) से उनके निवास पर मिले। इस दौरान भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर चर्चा की।
श्री सिंहदेव ने रेखचंद जैन को स्थानीय कांग्रेसजनों के साथ समन्वय स्थापित कर यात्रा के दौरान अंबिकापुर में होने वाली राहुल गांधी के आम सभा की जिम्मेदारी सौंपी। इस दौरान अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई। श्री जैन के साथ परमजीत सिंह जसवाल, हेमू उपाध्याय व संतोष सिंह मौजूद रहे। श्री जैन ने अंबिकापुर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश गुप्ता से भी मुलाकात की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे