कारोबार
रायपुर, 12 फरवरी। बैंक ऑफ बड़ौदा ने बताया कि भारत का अंतर्राष्ट्रीय बैंक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के कर्मचारियों को सैलरी पैकेज देने के लिए एक एमओयु पर हस्ताक्षर किया है।
बैंक ने बताया कि एमओयु पर छत्तीसगढ़ सरकार की विशेष सचिव (वित्त) श्रीमती शीतल शाश्वत वर्मा और बैंक ऑफ़ बड़ौदा रायपुर अंचल के महाप्रबंधक व अंचल प्रमुख श्री दिवाकर पी. सिंह ने हस्ताक्षर किए । इस अवसर पर उप महाप्रबंधक व क्षेत्रीय प्रमुख, रायपुर श्री किसलय प्रसाद भी उपस्थित थे। बैंक ऑफ़ बड़ौदा इस कस्टमाइज़्ड सैलरी पैकेज में 2.00* करोड़ रुपये का कुल दुर्घटना बीमा (व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा + हवाई दुर्घटना बीमा) और 12.00 लाख रुपये तक का जीवन बीमा कवर प्रदान कर रहा है।
बैंक ने बताया कि मृत्यु होने की स्थिति में, बैंक संतान की उच्च शिक्षा और बालिका के विवाह के लिए एक निर्दिष्ट सीमा तक अतिरिक्त सहायता राशि भी प्रदान कर रहा है । इसके साथ ही ड्यूटी पर दुर्घटना होने पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत , अधिकतम 25 लाख रुपये, तक व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा में लाभ मिलेगा। इन सबके अतिरिक्त होम, ऑटो, एजुकेशन और पर्सनल लोन के प्रोसेसिंग चार्ज पर छूट, वेतन सीमा के आधार पर ओवरड्राफ्ट सुविधा भी उपलब्ध है ।
बैंक ने बताया कि इस कस्टमाइज़्ड सैलरी पैकेज में अन्य अतिरिक्त सेवाएँ जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड*, चेक बुक, डिमांड ड्राफ्ट, ट्रांज़ैक्शन चार्ज, डीमैट अकाउंट का वार्षिक मेंटेनेंस चार्ज, लॉकर रेंट पर 50त्न छूट आदि भी शामिल हैं। 20 जुलाई, 1908 को सर महाराजा सयाजीराव गायकवाड़ ने बैंक ऑफ़ बड़ौदा की स्थापना की थी । यह भारत के जाने-माने वाणिज्यिक बैंकों में से एक है।,
बैंक ने बताया कि 63.97 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ इसका मालिकाना हक भारत सरकार के पास है। बैंक वैश्विक स्तर पर अपने 9180 मिलियन से ज़्यादा कस्टमर बेस को पाँच महाद्वीपों के 15 देशों में फैले लगभग 65,000 टच पॉइंट्स और अपने अलग-अलग डिजिटल बैंकिंग प्लेटफ़ॉर्म के ज़रिए सभी बैंकिंग प्रोडक्ट और सेवाएँ निर्धाब रूप से प्रदान कर रहा है।


