कारोबार

वैश्विक व्यापार जागरूकता बढ़ाने तथा करियर के अवसर प्रोत्साहित करने अंतरराष्ट्रीय व्यापार विधि शिखर सम्मेलन
12-Feb-2026 3:28 PM
वैश्विक व्यापार जागरूकता बढ़ाने तथा करियर के अवसर प्रोत्साहित करने अंतरराष्ट्रीय व्यापार विधि शिखर सम्मेलन

 हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विवि

रायपुर, 12 फरवरी। हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एचएनएलयू), रायपुर ने बताया कि अपने डब्ल्यूटीओ एवं डब्ल्यूआईपीओ अध्ययन केंद्र, विधि एवं प्रौद्योगिकी विद्यालय के माध्यम से, डब्ल्यूटीओ यंग ट्रेड लीडर्स प्रोग्राम तथा सेंटर फॉर ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट लॉ (सीटीआईएल), आईआईएफटी के सहयोग से—भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के डब्ल्यूटीओ चेयर्स प्रोग्राम के अंतर्गत—डब्ल्यूटीओञ्च30: अंतरराष्ट्रीय व्यापार विधि में बहुपक्षवाद की पुनर्कल्पना विषय पर अंतरराष्ट्रीय व्यापार विधि शिखर सम्मेलन का आयोजन 2-4 अक्टूबर 2026 को ऑफलाइन मोड में करने जा रहा है।

 

एचएनएलयू ने बताया कि विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की 30वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित यह शिखर सम्मेलन डब्ल्यूटीओ यंग ट्रेड लीडर्स प्रोग्राम के एक आउटरिच के रूप में परिकल्पित है, जिसका उद्देश्य वैश्विक व्यापार के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा युवाओं के लिए करियर अवसरों को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में विषयगत पैनल चर्चाएँ तथा प्रत्यक्ष तकनीकी सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें चयनित शोध पत्रों और लेखों का प्रस्तुतीकरण होगा।

एचएनएलयू ने बताया किइसके अतिरिक्त, सम्मेलन में मॉक डब्ल्यूटीओ अभ्यास (भारत में अपनी तरह का पहला) भी शामिल है, जो व्यापार वार्ताओं के सिमुलेशन और निर्णय/समाधान के मसौदे तैयार करने के माध्यम से छात्रों को बहुपक्षीय व्यापार कूटनीति का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करेगा।

एचएनएलयू ने बताया कियह शिखर सम्मेलन भारत एवं अंतरराष्ट्रीय समुदाय के शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, पेशेवरों, प्रैक्टिशनर्स तथा विधि, व्यवसाय और अर्थशास्त्र के छात्रों के लिए खुला है।


अन्य पोस्ट