कारोबार

भारतीय इंटर आईए और एटी टेबल टेनिस स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन ने ए. संतोष को दिलाया स्वर्ण
10-Feb-2026 2:58 PM
भारतीय इंटर आईए और एटी टेबल टेनिस स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन ने ए. संतोष को दिलाया स्वर्ण

अगरतला, 10 फरवरी। एकाउंटेंट जनरल कार्यालय, रायपुर (छत्तीसगढ़) के ए. संतोष ने बताया कि अगरतला में आयोजित अखिल भारतीय इंटर आईए और एटी टेबल टेनिस चैंपियनशिप2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपराजित रहकर स्वर्ण पदक अर्जित किया तथा अखिल भारतीय चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया।

ए. संतोष ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर से आए शीर्ष खिलाडिय़ों को पराजित करते हुए ए. संतोष ने अपनी श्रेष्ठ खेल प्रतिभा का परिचय दिया। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में बंगाल के चिरंजीत बोस, सेमीफाइनल में तमिलनाडु के श्रीवत्स, तथा फाइनल में मध्य प्रदेश के सुजय चतुर्वेदी को परास्त कर खिताब अपने नाम किया।

ए. संतोष ने बताया कि दिनांक 03 से 06 फरवरी 2026 तक आयोजित इस प्रतियोगिता में ए. संतोष ने प्रत्येक मुकाबले में उच्च स्तरीय खेल का प्रदर्शन किया। पूरे टूर्नामेंट में एक भी गेम न गंवाना उनकी तकनीकी दक्षता, सटीक रणनीति, उत्कृष्ट फिटनेस एवं मजबूत मानसिक दृढ़ता का प्रमाण है।

ए. संतोष ने बताया कि इस अवसर पर टेबल टेनिस खेल प्रेमियों ने भी ए. संतोष को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


अन्य पोस्ट