कारोबार
रायपुर, 8 फरवरी। प्रगति कॉलेज की प्राचार्या डॉ. सौम्या नैयर ने बताया कि प्रगति महाविद्यालय में जैज़ 2026 रंगारंग कार्यक्रम के अंतिम दिवस में फैंसी ड्रेस, नाट्य प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचीन, ऐतिहासिक धार्मिक, पाश्चात्य कला एवं राजनैतिक परिदृश्य का अनूठा चित्रात्मक एवं ध्वन्यात्मक प्रस्तुति से पात्रों को साकार कर दिया।
डॉ. नैयर ने बताया कि छह दिनों से चल रहे जैज कार्यक्रम में विभिन्न कलाओं का प्रदर्शन किया गया। विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास में कलाओं का अपना ही एक महत्व है। आज के कार्यक्रम की शुरूवात सरस्वती पूजन से किया गया। विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रदान करते हुए उज्जवल भविष्य की कामनां की। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में विविध प्रांतो की संस्कृति सें प्रेम एवं आकर्षण झलकता है।
डॉ. नैयर ने बताया कि जिससे पूरे देश की एकता का परिचय मिलता है। विद्यार्थी पूरी भारतीय संस्कृति से जुड़़ते है। आज के कार्यक्रम को जूनियर एवं सीनियर के ग्रुप में बांटा गया जहां दोनो समूहों के द्वारा एक से एक बढक़र प्रस्तुति रही। सर्वप्रथम जूनियर ग्रुप में मां नवदुर्गा का नौ स्वरूप धारण कर प्रस्तुति दी।
डॉ. नैयर ने बताया कि घनेन्द्र पटेल एवं उनके समूह ने सुप्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी जसगीत पर ‘‘ चदंवा बैगा एवं भूतप्रेत ‘‘ के चरित्र में बहुत ही मनोरंजक रूप में पेश किया जिससे दर्शक झूम उठे। धर्मेन्द्र देवंागन के द्वारा साउथ फिल्म ’’ आई के लिगेंशन ’’ के चरित्र से सभी को अवगत कराया। धनेजय, धीरज , अमन , प्राजंल ’ जांबी वेशभूषा ’’ के किरदार को बखूबी निभाया।


