कारोबार

राडा एक्सपो-26 में 54 हजार वाहन बिक्री का कीर्तिमान
06-Feb-2026 2:40 PM
राडा एक्सपो-26 में 54 हजार वाहन बिक्री का कीर्तिमान

अंतिम दिन हुआ भव्य जश्न और जमकर आतिशबाजी

परिवहन मंत्री कश्यप के मुख्य आतिथ्य में समापन

रायपुर, 6 फरवरी। राडा के अध्यक्ष श्री रविन्द्र भसीन, राडा के उपाध्यक्ष श्री कैलाश खेमानी, राडा के सचिव श्री विवेक अग्रवाल, राडा के कोषाध्यक्ष श्री मुकेश सिंघानिया, कैट के नेशनल वाइस चेयरमैन श्री अमर पारवानी, फाडा के पूर्व अध्यक्ष श्री मनीष राज सिंघानिया, राडा के पूर्व अध्यक्ष एवं फाडा छत्तीसगढ़ चेप्टर के अध्यक्ष श्री विवेक गर्ग, फाडा छत्तीसगढ़ चेप्टर के पूर्व अध्यक्ष श्री अनिल अग्रवाल, राडा के पूर्व अध्यक्ष श्री जयेश पिथालिया, श्री शशांक शाह का बताया कि राजधानी रायपुर के श्रीराम बिजनेस पार्क में आयोजित रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के राडा ऑटो एक्सपो-26 का गुरुवार को प्रदेश के परिवहन मंत्री केदार कश्यप के आतिथ्य में भव्य समापन हुआ।

 

राडा ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा दी गई रोड टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट के चलते इस बार रिकॉर्ड 54 हजार से ज्यादा वाहनों की बिक्री हुई है। राडा के पदाधिकारियों ने बताया कि अब तक हुए ऑटो एक्सपो में इस बार सर्वाधिक वाहनों की बिक्री हुई है।  50 हजार वाहनों की बिक्री का लक्ष्य लेकर चले थे, लेकिन हम न सिर्फ इस लक्ष्य को हासिल किए बल्कि इससे आगे भी बढ़े हैं। हमें इस बात की बेहद खुशी है। *रात तक होता रहा रजिस्ट्रेशन* राडा ऑटो एक्सपो के अंतिम दिन गुरुवार को दिनभर वाहनों की डिलीवरी होती रही।

राडा ने बताया कि एक्सपो स्थल की बजाय ग्राहक सीधे डीलर्स के शोरूम पहुंचे। शोरूम में खरीदारी फाइनल करने के बाद में गाड़ी एक्सपो स्थल में रजिस्ट्रेशन के लिए आई जहां पर परिवहन विभाग का कार्यालय खुला हुआ है।

राडा ने बताया कि एक ही जगह मिली सभी सुविधाएं* राडा ऑटो एक्सपो स्थल पर एक ही छत के नीचे ग्राहकों को सभी सुविधाएं मिली। एक्सपो स्थल पर अस्थायी आरटीओ कार्यालय बनाया गया। यहां पर वाहनों के 100 ब्रांड के 300 से ज्यादा स्टॉल लगे थे जहां ग्राहकों को अपने मनपसंद वाहन चुनने का अवसर मिला।


अन्य पोस्ट