कारोबार
रायपुर, 5 अक्टूबर। अशोका सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने बताया कि राष्ट्रीय पोषण माह 2025 के अवसर पर गर्भवती महिलाओं और 40 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में विशेषज्ञों ने पोषण के महत्व और स्वस्थ जीवनशैली पर विस्तृत जानकारी दी।
डॉ. मधुप्रिता अग्रवाल (बांझपन विशेषज्ञ) ने 40 वर्ष की आयु के बाद पोषण के महत्व पर प्रकाश डाला, खासकर प्रजनन स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी बीमारियों के प्रबंधन में संतुलित आहार की भूमिका समझाई। डॉ. जोफ़ी चाकद्मह्य (प्रसूति एवं स्त्री रोग सलाहकार) ने डॉ. चाकी ने गर्भावस्था के दौरान सही पोषण के बिंदुओं पर बात की। माँ और शिशु दोनों के स्वस्थ विकास के लिए कौन से पोषक तत्व आवश्यक हैं।
डॉ. सारिका श्रीवास्तव (आहार विशेषज्ञ) ने गर्भावस्था और रजोनिवृत्ति (मेनोपॉज) के दौर से गुजर रही महिलाओं के लिए विशेष आहार चार्ट और खाद्य पदार्थों के चयन पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम में डॉ. ए. सुरेश कुमार (निदेशक), डॉ. रत्ना अग्रवाल (सीनियर एम्ब्रियोलॉजिस्ट), और अंकित सैमुअल (जीएम, अशोका हॉस्पिटल) उपस्थित थे।
हॉस्पिटल ने बताया कि यह सत्र बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाओं और अन्य महिलाओं के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक रहा, जहाँ उन्हें स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान विशेषज्ञों ने पोषण संबंधी भ्रांतियों को दूर किया और एक स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण में महिलाओं के स्वास्थ्य के महत्व को रेखांकित किया।


