कारोबार

जेपी इंटरनेशनल स्कूल में विश्व नृत्य दिवस
30-Apr-2023 2:48 PM
जेपी इंटरनेशनल स्कूल में विश्व नृत्य दिवस

कांकेर, 30 अप्रैल। जेपी इंटरनेशनल स्कूल ने अपने परिसर में उत्साह के साथ अद्भुत विविधता और नृत्य की भावना का प्रदर्शन करते हुए अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस मनाया। इस अवसर पर न केवल छात्र अपितु सभी शिक्षकों के  पैर भी थिरकते हुए नजर आए।

ज्ञात हो कि नृत्य में भागीदारी और शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए हर साल 29 अप्रैल को यह दिवस मनाया जाता है। एक फ्रांसीसी नर्तक, जीन-जॉर्जेस नोवरे के जन्मदिन के उपलक्ष्य में दुनिया भर में इस दिन कई नृत्य कार्यक्रम और उत्सव आयोजित किए जाते हैं।

जेपी इंटरनेशनल स्कूल  में भी  विश्व नृत्य दिवस विद्यालय के नृत्य एवं सह शैक्षिक विभाग के मार्गदर्शन में उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया ढ्ढ । कार्यक्रम के प्रथम सोपान में संस्था के प्राचार्य श्री रितेश चौबे,  सह अकादमिक सदस्य श्री अभिषेक नायडू एवं उपप्राचार्य श्री विजयन बी का खेल विभाग के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने कदम ताल करते हुए  मंचस्थ किया।

तत्पश्चात विद्या की देवी मां सरस्वती एवं नृत्य के प्रतिनिधि नटराज के तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन एवं द्वीप प्रज्वलित के साथ ही कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के द्वितीय सोपान में में कक्षा नवीं की छात्रा आदित्या रतीश द्वारा शास्त्रीय नृत्य( भरतनाट्यम) की प्रस्तुति से समूचा प्रांगण दर्शकों के करतालों की गरगराहट से गूंज उठा।

कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए नृत्य विभाग के मार्गदर्शन में कक्षा 9वी एवं 10वी की छात्राओं ने राजस्थानी लोकनृत्य का  प्रदर्शन किया। इसी क्रम में विद्यालय के नन्हे मुन्ने विद्यार्थियों की  भांगड़ा प्रस्तुति ने पूरे विद्यालय परिसर को झूमने पर विवश कर दिया।

कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए कक्षा दसवी एवं 12वी  की छात्र छात्राओं द्वारा भारतीय नृत्य के विभिन्न शास्त्रीय नृत्यों के बारे में संक्षिप्त प्रस्तुति दी गई। तत्पश्चात संस्था के प्राचार्य  ने अपने आशीष वचनों में भरत मुनि द्वारा लिखित नाट्यशास्त्र के कुछ श्लोकों की व्याख्या करते हुए छात्रों के प्रयासों की सराहना की और कहा कि नृत्य एक कला है जो जीवन की भावनाओं को व्यक्त करने में मदद करता है और मन, शरीर और आत्मा को शांति प्रदान करता  है।

नृत्य न केवल विचारों और भावनाओं को व्यक्त करने का अवसर देता है, बल्कि शारीरिक रूप से भी स्वस्थ रखता है।

कार्यक्रम का समापन छात्रों और शिक्षकों के सामूहिक हर्ष नृत्य के साथ किया गया। 

इस विशिष्ट अवसर पर संस्था के संचालक श्री प्रताप राय गिदवानी, निर्देशक श्री शंकर गिदवानी, शैक्षिक सलाहकार श्री गोविंद मुदलियारने संस्था के सभी विद्यार्थी सह शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की एवं अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।

 


अन्य पोस्ट