बिलासपुर

सरकार के खिलाफ भाजपा का विरोध प्रदर्शन, कलेक्टोरेट घेराव से पहले हिरासत में लिए गए
22-Jan-2021 10:44 PM
सरकार के खिलाफ भाजपा का विरोध प्रदर्शन, कलेक्टोरेट घेराव से पहले हिरासत में लिए गए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिलासपुर 22 जनवरी।
भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश के इकाई आह्वान पर शुक्रवार को बिलासपुर में कांग्रेस  सरकार के खिलाफ धरना दिया। कलेक्ट्रेट के घेराव से पहले सभी को हिरासत में ले लिया गया।

स्थानीय मुंगेली नाका मैदान में जिला भाजपा के द्वारा आज दोपहर 12 बजे से 4 तक विधानसभा क्षेत्र बिलासपुर, तखतपुर, बिल्हा, बेलतरा,मस्तूरी और कोटा के भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने धरने में भाग लिया।
 
धरना स्थल पर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, पूर्व मंत्री और विधायक कृष्णमूर्ति बांधी, प्रदेश महामंत्री भाजपा भूपेंद्र सवन्नी, विधायक बेलतरा रजनीश सिंह, बिलासपुर संगठन प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल साहू सहित भाजपा पदाधिकारियों धरने में  भूपेश सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। धरने के बाद कार्यकर्ता एवं नेता कलेक्ट्रेट का घेराव करने के लिए रैली की शक्ल में आगे बढ़े। पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन ने शेफर्ड स्कूल मैदान में अस्थायी जेल बनाकर नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को कलेक्ट्रेट जाने के पूर्व ही हिरासत में ले लिया। बाद में सभी को छोड़ दिया गया।
 


अन्य पोस्ट