बिलासपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
करगीरोड (कोटा), 25 अक्टूबर। कोटा नगर में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन भव्य झांकियों के साथ हुआ।
रात्रि में मां चंडी मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में चंडी चौक पर जगराता आयोजित किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ की गायिका अलका चंद्राकर ने जसगीत और भजन प्रस्तुत किए। इस दौरान रंगारंग प्रस्तुतियां और जीवंत झांकियां भी दिखाई गईं।
कार्यक्रम का शुभारंभ तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, मोहित जायसवाल, सरोज साहू, नगर पालिका अध्यक्ष दुर्गेश साहू, गायत्री साहू और आयोजन समिति के सदस्यों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
चलित झांकी पुरस्कार वितरण
मंच से नगर दशहरा उत्सव 2026 की चलित झांकियों के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
प्रथम पुरस्कार: शिव-पार्वती विवाह झांकी (धौराभांठा) - स्वर्गीय श्याम सुंदर अग्रवाल की स्मृति में 21,000 नगद एवं शील्ड।
द्वितीय पुरस्कार: माता के वियोग में क्रोधित शंकर जी (डाक बंगला) - स्वर्गीय पारुल गुप्ता की स्मृति में 15,000 एवं शील्ड।
तृतीय पुरस्कार: श्रवण कुमार द्वारा माता-पिता को चार धाम यात्रा (पन्नालाल ज्वेलर्स द्वारा) - 11,000 एवं शील्ड।
सजावट पुरस्कार
दुर्गेश उत्सव समितियों की सजावट के परिणाम इस प्रकार रहे। प्रथम-गांधी बाग दुर्गा उत्सव समिति, द्वितीय: नव जागृत दुर्गा उत्सव, पड़ाव पारा, तृतीय- अष्टभुजी दुर्गा उत्सव समिति
इस आयोजन को सफल बनाने में विकास सिंह ठाकुर, विमल गुप्ता, अनिरुद्ध गुप्ता, मनोज गुप्ता, अनुराग तिवारी, विष्णु अग्रवाल, प्रहलाद अग्रवाल, दुर्गेश गुप्ता और अजय गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।