बिलासपुर
करगीरोड (कोटा), 13 सितंबर। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में सहकारी समिति कर्मचारी संघ, संभाग बिलासपुर का गठन कर नई कार्यकारिणी का मनोनयन किया गया।
सहकारी समिति कर्मचारी संघ जिला बिलासपुर के अध्यक्ष कमलकांत पटनवार के आमंत्रण पर आयोजित इस बैठक में संभाग के सभी जिला अध्यक्षों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चुनाव किया गया, जिसमें संभाग अध्यक्ष के रूप में बिलासपुर जिला से रूद्र दत्त तिवारी को अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
संभाग सहकारी समिति कर्मचारी संघ के संरक्षक के रूप में अरुण बेहरा (रायगढ़), वेद प्रकाश वैष्णव व रूपवंत सिंह ठाकुर (बिलासपुर), रवि राठौर (जांजगीर), सराभा सिंह व वीरेंद्र पटेल (सारंगढ़), दीपक सिंह (गौरेला-पेंड्रा-मरवाही) मनोनीत किए गए।
संभाग उपाध्यक्ष के रूप में भोलाराम यादव मुंगेली से, विनोद कुमार भट्ट कोरबा से, महासचिव एकलव्य चंद्र सक्ति से, सचिव राकेश मिश्रा मुंगेली जिला से, कोषाध्यक्ष कमलकांत पाटनवार, संभाग मीडिया प्रभारी के रूप में दिलीप शुक्ला बिलासपुर से सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित मनोनीत हुए।
बैठक में सक्ति, रायगढ़, मुंगेली, कोरबा और बिलासपुर जिलों के प्रतिनिधि व जिलाध्यक्ष उपस्थित थे। निर्वाचन प्रक्रिया के पश्चात संभाग के नव-मनोनीत पदाधिकारियों ने संयुक्त आयुक्त से सौजन्य भेंट की।