बिलासपुर
अध्यक्ष दिलीप रजक - सचिव सुरेश रजक
करगी रोड (कोटा), 6 सितंबर। कन्नौज रजक समाज कोटा का आम चुनाव सामाजिक सदस्यों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। चुनाव के बाद समाज की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें दिलीप रजक को अध्यक्ष, सुरेश रजक को सचिव और राजू रजक को कोषाध्यक्ष चुना गया। नई कार्यकारिणी में शीतल रजक एवं शैलेष निर्मलक उपाध्यक्ष, जबकि राजा रजक एवं दिलीप रजक सहसचिव बनाए गए। वहीं धीरज रजक एवं किशन रजक को संगठन सचिव की जिम्मेदारी दी गई।
समाज के लिए विजय रजक, प्रवीण रजक, संतोष रजक एवं घनश्याम रजक को संरक्षक नियुक्त किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज की एकजुटता, आपसी सहयोग और सामाजिक हितों को प्राथमिकता देते हुए कार्य करने की बात कही। समाज के सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत बनाने में सहयोग का भरोसा दिलाया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को समाज के सदस्यों ने शुभकामनाएं दीं। अध्यक्ष दिलीप रजक ने कहा -समाज ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का प्रयास करूंगा।
समाज की एकजुटता बनाए रखना, जरूरतमंद परिवारों का सहयोग करना और युवाओं को सामाजिक गतिविधियों से जोडऩा हमारी प्राथमिकता होगी।