बिलासपुर

प्राथमिक शाला कुंवारीमुंडा में चोरी
30-Aug-2026 9:30 PM
प्राथमिक शाला कुंवारीमुंडा में चोरी

मंदिर की दानपेटी भी गायब
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
करगी रोड (कोटा), 30 अगस्त।
त्योहारी छुट्टी के बाद गुरुवार सुबह शासकीय प्राथमिक शाला कुंवारीमुंडा का स्टाफ जब स्कूल पहुंचा, तो ताला टूटा हुआ मिला। स्कूल के भीतर से मध्याह्न भोजन के बर्तन, लगभग दो क्विंटल चावल, तेल और मसाले गायब पाए गए।
घटना की जानकारी मिलने पर स्कूल प्रबंधन ने कोटा पुलिस को सूचित किया। जिस कमरे में टीवी रखा हुआ था, उसका ताला नहीं टूट सका। स्कूल स्टाफ के अनुसार पूर्व में भी इस विद्यालय से बर्तन और चावल चोरी होने की घटना हुई थी, जिसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी।
इसी के साथ स्कूल के समीप स्थित शंकर मंदिर की दानपेटी भी गायब पाई गई है। पुलिस दोनों घटनाओं के परस्पर संबंध की जांच कर रही है।
कोटा थाना प्रभारी (टीआई) शशिकांत भारद्वाज ने बताया कि चोरी की सूचना पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। स्कूल के आसपास की जानकारी जुटाई जा रही है और आरोपियों की पहचान कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। मंदिर की दानपेटी गायब होने के संबंध में भी जांच जारी है।


अन्य पोस्ट