बिलासपुर

बेलपान नर्मदा कुंड से रतनपुर तक निकाली कांवड़ यात्रा, बूढ़ा महादेव का जलाभिषेक
24-Aug-2026 6:19 PM
बेलपान नर्मदा कुंड से रतनपुर तक निकाली कांवड़ यात्रा, बूढ़ा महादेव का जलाभिषेक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

करगीरोड (कोटा), 24 अगस्त। सावन पर बेलपान नर्मदा कुंड से रतनपुर स्थित बूढ़ा महादेव मंदिर तक कांवड़ यात्रा निकाली गई। सोमवार सुबह कावडिय़ों ने रतनपुर स्थित बूढ़ा महादेव का जलाभिषेक किया। यात्रा में विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

आयोजकों के अनुसार, रविवार को कांवड़ यात्रा बेलपान नर्मदा कुंड से प्रारंभ होकर रतनपुर के लिए रवाना हुई। यात्रा के दौरान 30 किलो नर्मदा जल लेकर पैदल चल रहे तीन कांवडि़ए मुख्य आकर्षण रहे। मार्ग में विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं ग्रामीणों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए जल व खाद्य सामग्री की व्यवस्था की गई थी।

 बोल बम कांवरिया संघ द्वारा कोटा स्थित अग्रसेन भवन में 40वें वर्ष के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान संगीत समूह द्वारा धार्मिक प्रस्तुतियां दी गईं।

रविवार रात्रि को रतनपुर स्थित महामाया धर्मशाला में कांवडिय़ों के विश्राम और भोजन की व्यवस्था की गई।

सोमवार सुबह विभिन्न स्थानों से आए श्रद्धालुओं द्वारा रतनपुर स्थित बूढ़ा महादेव मंदिर में विधि-विधानपूर्वक जलाभिषेक किया गया।


अन्य पोस्ट