बिलासपुर

मुरारी लाल गुप्ता नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त
14-Jul-2026 7:49 PM
मुरारी लाल गुप्ता नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

करगीरोड (कोटा), 14 जुलाई। भाजपा कोटा विधानसभा के कार्यकर्ता और कोटा नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष व अध्यक्ष मुरारी लाल गुप्ता को छत्तीसगढ़ भाजपा नगरीय निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। इस नियुक्ति पर उनके समर्थकों ने उनके निवास जाकर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

अपनी नियुक्ति पर मुरारी लाल गुप्ता ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय का आभार व्यक्त किया है।


अन्य पोस्ट