बिलासपुर

सद्गुरु कबीर प्राकट्य दिवस पर शोभायात्रा निकाली
03-Jul-2026 8:02 PM
सद्गुरु कबीर प्राकट्य दिवस पर शोभायात्रा निकाली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

करगीरोड (कोटा), 3 जुलाई। आदि मानिकपुरी कबीर पंथ सुधाचारी आमीन माता सेवा समिति द्वारा सद्गुरु कबीर प्राकट्य दिवस के अवसर पर नगर में शोभा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा पुरानी बस्ती से प्रारंभ होकर चंडी माता चौक, महाशक्ति चौक, नाका चौक, फिरंगी पारा और राम मंदिर चौक होते हुए मंडी के पास स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के सत्संग भवन में समाप्त हुई।

इसके पश्चात् आयोजित कार्यक्रम में संभागीय सचिव अरुण मानिकपुरी द्वारा अतिथियों की उपस्थिति में समाजसेवियों एवं छात्र-छात्राओं को मोमेंटो और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बिलासपुर संभाग के उपाध्यक्ष प्रीतम दास मानिकपुरी, मोहित जायसवाल, बजरंग जायसवाल, नगरपालिका अध्यक्ष सरोज दुर्गेश साहू, उपाध्यक्ष प्रदीप कौशिक, वेंकट अग्रवाल, मुरारी गुप्ता, संतोष गुप्ता, नरेंद्र गोस्वामी, गंगिया साहू, मीना यादव और सविता नामदेव बतौर अतिथि सम्मिलित हुए।

समिति की अध्यक्ष अंबिका मानिकपुरी, वैजयंती मानिकपुरी, अंजू मानिकपुरी, कांति मानिकपुरी, पार्वती मानिकपुरी, कमलेश मानिकपुरी, चंदा मानिकपुरी, शैल मानिकपुरी, आशा मानिकपुरी, अनीता मानिकपुरी, गीता मानिकपुरी और उमा मानिकपुरी द्वारा चौका आरती का कार्यक्रम संपन्न किया गया तथा भोजन भंडारा आयोजित हुआ।

इस अवसर पर समाज के सदस्य अरुण मानिकपुरी, भगवान दास मानिकपुरी, बालक दास मानिकपुरी, संतोष दास, प्रमोद दास, चमरा दास, शीतल दास मानिकपुरी, पुन्नी दास मानिकपुरी, देवा दास, रविन्द्र दास सहित कोटा ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों से आए कबीर पंथी, मानिकपुरी व पनिका समाज के लोग उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट