बिलासपुर

शिक्षकों को मिला ‘एफएलएन वॉरियर्स’ सम्मान
10-Apr-2026 7:05 PM
शिक्षकों को मिला ‘एफएलएन वॉरियर्स’ सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

करगीरोड (कोटा), 10 अप्रैल। बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान और नवाचार आधारित शिक्षण पद्धतियों को प्रभावी रूप से लागू करने वाले बिलासपुर जिले के चार शिक्षकों को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया। यह सम्मान प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के हाथों प्रदान किया गया।

सम्मानित शिक्षकों में  नारायण सिंह नायक  सहायक शिक्षक, प्राथमिक शाला केकराड़ीह (कोटा),  ईश्वरी पांडे  प्राथमिक शाला धरमपुरा (बिल्हा),  शकील अहमद खोखर  नयापारा गोंदइया, किरण  माध्यमिक शाला धूमा (बिल्हा)शामिल हैं। इन सभी को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर ‘एफएलएन सह नवाजतन वॉरियर्स’ सम्मान से नवाजा गया।

राज्यभर से हजारों शिक्षकों ने इसमें भाग लिया, जिनमें से 100 उत्कृष्ट शिक्षकों को सुपर 100 में चयनित कर यह सम्मान प्रदान किया गया।कार्यक्रम में नवीन शिक्षण पद्धतियों, स्नरुहृ और नवाजतन पर आधारित डेमो प्रदर्शन एवं अनुभव साझा किए गए। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं राज्यभर से सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।

इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी तथा शिक्षकों ने सम्मानित शिक्षकों को बधाई देते हुए इसे जिले के लिए गौरव का विषय बताया।


अन्य पोस्ट