बिलासपुर
अधिवक्ता संघ कोटा के सामुदायिक भवन का लोकार्पण, तृप्ति अग्रवाल का सम्मान
02-Mar-2026 3:07 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
करगीरोड (कोटा), 2 मार्च। पंजीकृत तहसील अधिवक्ता संघ कोटा के नवीन सामुदायिक भवन का लोकार्पण आयोजित कार्यक्रम में किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री तोखन लाल साहू के प्रतिनिधि के रूप में जिला ग्रामीण अध्यक्ष मोहित जायसवाल उपस्थित रहे। उन्होंने भवन का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर व्यवहार न्यायाधीश पद पर चयनित तृप्ति अग्रवाल का अधिवक्ता संघ द्वारा सम्मान किया गया। संघ के अध्यक्ष नरेन्द्र गोस्वामी सहित पदाधिकारियों और सदस्यों ने उन्हें बधाई दी।
कार्यक्रम के दौरान मोहित जायसवाल ने सामुदायिक भवन के लिए फर्नीचर एवं पुस्तकालय हेतु 5 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की।
कार्यक्रम में अधिवक्ता संघ के सदस्य एवं अन्य आमंत्रित उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


