बिलासपुर

स्कूल में शराब सेवन, दुर्व्यवहार और समय की अनदेखी, प्रधान पाठक निलंबित
05-Jan-2026 12:47 PM
स्कूल में शराब सेवन, दुर्व्यवहार और समय की अनदेखी, प्रधान पाठक निलंबित

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

बिलासपुर, 5 जनवरी। विकासखंड बिल्हा के शासकीय प्राथमिक विद्यालय मटियारी के प्रधान पाठक एल.बी. प्रताप सत्यार्थी को जिला शिक्षा अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

उसके खिलाफ शाला समय में शराब सेवन, सहकर्मी शिक्षकों से दुर्व्यवहार और नियमित रूप से देर से आने व समय से पहले चले जाने जैसी गंभीर शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई। शिकायतों की विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बिल्हा से जांच कराई गई थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर शिक्षा विभाग ने इस आचरण को गंभीर अनुशासनहीनता करार दिया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, प्रधान पाठक का व्यवहार न केवल शिक्षकीय गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला है, बल्कि छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 के नियम-3 का स्पष्ट उल्लंघन भी है। निलंबन अवधि के दौरान प्रधान पाठक का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बिल्हा कार्यालय निर्धारित किया गया है।

 

 


अन्य पोस्ट