बिलासपुर

बाराद्वार स्टेशन चौथी रेल लाइन से जुड़ा
14-Dec-2025 2:01 PM
बाराद्वार स्टेशन चौथी रेल लाइन से जुड़ा

छत्तीसगढ़' संवाददाता 

बिलासपुर, 14 दिसंबर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) के बिलासपुर–झारसुगुड़ा चौथी लाइन परियोजना के अंतर्गत बाराद्वार स्टेशन पर चौथी लाइन को जोड़ने का कार्य शनिवार 13 दिसंबर को सफलतापूर्वक पूरा किया गया। यह कार्य नियोजित 3+3 घंटे के ट्रैफिक ब्लॉक के दौरान पूरा किया गया।

इस परियोजना के तहत स्टेशन पर 197 रूट वाला अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम लगाया गया है। इसमें ड्यूल वीडीयू से लैस एचआरएसटीएस एचएसबीवाई सिस्टम शामिल है। बाराद्वार स्टेशन पर अब 40 पॉइंट्स, 44 सिग्नल, 7 लाइनें और 74 ट्रैक सर्किट कार्यरत हैं। इसके साथ ही कवच-रेडी इंटरफेस और प्वाइंट हैजर्ड सर्किट भी लागू किए गए हैं।

रेलवे सुरक्षा मानकों को और मजबूत करने के लिए स्टेशन पर फायर अलार्म व एस्पिरेशन सिस्टम, फ्यूज अलार्म और डेटा लॉगर जैसी आधुनिक व्यवस्थाएं की गई हैं। पूरे कार्य में विभिन्न तकनीकी विभागों की सहभागिता रही, जिससे गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित हो सकी। इस महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में इंजीनियरों, स्टेशन मास्टरों, चीफ ट्रैफिक इंस्पेक्टर सहित 400 से अधिक रेलवे कर्मचारियों ने कड़ाके की ठंड में दिन-रात मेहनत की।

चौथी लाइन के जुड़ने से लाइन क्षमता में वृद्धि, ट्रेनों का सुचारू संचालन, समयपालन में सुधार और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

 


अन्य पोस्ट