बिलासपुर

लोरमी में निकली शोभायात्रा, भक्ति और संस्कृति का दिखा संगम
03-Nov-2025 5:14 PM
लोरमी में निकली शोभायात्रा, भक्ति और संस्कृति का दिखा संगम

तोखन साहू हुए शामिल, कहा- श्रद्धा और प्रेम से ही साकार होता है समाज का संतुलन

छत्तीसगढ़' संवाददाता 

बिलासपुर, 3 नवंबर। लोरमी नगर रविवार को भक्ति, लोकसंस्कृति और सामूहिक आस्था से सराबोर रहा। संत चिन्मयानंद बापू की कथा और भव्य शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। नगर की गलियां भजन-कीर्तन, झांकियों और सांस्कृतिक उत्साह से गूंज उठीं।

यह शोभायात्रा धार्मिक आयोजन से अधिक सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक बन गई। रंग-बिरंगी झांकियों, पारंपरिक वेशभूषा और लोकगीतों ने आयोजन को लोकमंगल के उत्सव में बदल दिया।
केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि संत चिन्मयानंद बापू का जीवन समाज में प्रेम, सेवा और सत्य के मूल्यों को जगाने का संदेश देता है। समाज जब आस्था के साथ संवेदना को जोड़ता है, तभी वास्तविक विकास और शांति संभव होती है।
कार्यक्रम के बाद साहू ने बिलासपुर कलेक्टरेट परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती मेहनत, ममता और मातृत्व की मिसाल है। यही मिट्टी हमें प्रगति और सम्मान के मार्ग पर ले जाती है।


अन्य पोस्ट