बिलासपुर

एसईसीएल के राजभाषा कार्यान्वयन की संसदीय समिति ने की सराहना
17-Oct-2025 1:55 PM
एसईसीएल के राजभाषा कार्यान्वयन की संसदीय समिति ने की सराहना

इंदौर में हुआ एसईसीएल कार्यालय का राजभाषा निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बिलासपुर, 17 अक्टूबर। संसदीय राजभाषा समिति की तृतीय उप समिति ने 15 अक्टूबर 2025 को एसईसीएल के भोपाल कार्यालय का राजभाषा निरीक्षण इंदौर में किया। समिति की बैठक में राजभाषा कार्यान्वयन की प्रगति और उपलब्धियों की समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान समिति की ओर से उपाध्यक्ष एवं सांसद भर्तृहरि महताब, संयोजक एवं सांसद रंग आप्पा बारणे, तथा सांसद सतीश कुमार गौतम, ओमप्रकाश राजेनिंबालकर, ईरण्ण कड़ाड़ी, नीरज डांगी, संगीता यादव, डॉ. धर्मशीला गुप्ता और शंकर लालवानी उपस्थित रहे।

एसईसीएल की ओर से निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास ने संस्था का प्रतिनिधित्व किया। निरीक्षण के पूर्व समिति सदस्यों ने एसईसीएल द्वारा लगाए गए स्टॉल का भ्रमण किया, जहां राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार से संबंधित विभिन्न गतिविधियों और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया।

बैठक में समिति ने एसईसीएल के राजभाषा कार्यान्वयन की सराहना करते हुए कहा कि कंपनी ने हिंदी के प्रयोग और प्रोत्साहन में उत्कृष्ट कार्य किया है। साथ ही यह उम्मीद जताई कि भविष्य में भी संस्था राजभाषा नीति के पूर्ण पालन में अग्रणी भूमिका निभाएगी।

इस अवसर पर कोयला मंत्रालय से लखपत सिंह चौधरी (संयुक्त सचिव), आस्था जैन (संयुक्त निदेशक - राजभाषा) और विशाल सिंह (सहायक निदेशक - राजभाषा) उपस्थित रहे।

बैठक में एसईसीएल की ओर से मनीष वास्तव (उप महाप्रबंधक - मानव संसाधन/राजभाषा), दिलीप कुमार सिंह (वरिष्ठ प्रबंधक - राजभाषा), अभिलेख सिंह (उप प्रबंधक - प्रशासन), तथा भोपाल कार्यालय से मनोज मिश्रा, अहिल्या व्यास और वैभव पाठक ने सहभागिता की।


अन्य पोस्ट