बिलासपुर

सेवा दिवस के रूप में मनाया गया केंद्रीय राज्य मंत्री साहू का जन्मदिन
17-Oct-2025 1:47 PM
सेवा दिवस के रूप में मनाया गया केंद्रीय राज्य मंत्री साहू का जन्मदिन

अपने जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया। उन्होंने रतनपुर में माँ महामाया देवी के दर्शन किए और गौसेवा धाम में गायों की सेवा की। कार्यकर्ताओं ने वृद्धाश्रमों में भोजन-वस्त्र वितरण और अनाथ बच्चों को दान देकर समाजसेवा का संदेश दिया।


अमित शाह, खट्टर, डेका, साय, डॉ. महंत सहित सांसदों, विधायकों ने दी बधाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बिलासपुर, 17 अक्टूबर। केंद्र सरकार में आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने अपने जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया। उन्होंने रतनपुर में माँ महामाया देवी के दर्शन किए और गौसेवा धाम में गायों की सेवा की। कार्यकर्ताओं ने वृद्धाश्रमों में भोजन-वस्त्र वितरण और अनाथ बच्चों को दान देकर समाजसेवा का संदेश दिया।

अपने जन्मदिन की शुरुआत साहू ने घर से की। उन्होंने अपने पिता बलदाऊ साहू के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया और स्वर्गीय माता शांति देवी की पूजा-अर्चना कर उन्हें नमन किया। 

उन्हें गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, सहित अनेक केंद्रीय व राज्य नेताओं, सांसदों, विधायकों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं। सभी ने उनके जनसेवा और विकास के कार्यों की सराहना की।

15 अक्टूबर की मध्यरात्रि से ही कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों के साथ उनके निवास पहुंच गए थे। कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर विकसित बिलासपुर के संकल्प को दोहराया।

 

सुबह ‘रन फॉर स्वदेशी’ का आयोजन हुआ, जिसमें 1100 से अधिक युवाओं ने भाग लिया।  शाम को कुंदन पैलेस में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। विभिन्न जिलों से आए नेता, कार्यकर्ता और नागरिकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर साहू ने कहा कि उनका जीवन पूरी तरह जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण को समर्पित है।


अन्य पोस्ट