बिलासपुर

रतनपुर में तोखन साहू ने किया श्रमदान, कारोबारियों के बीच दिया ‘लोकल फॉर वोकल’ का संदेश
26-Sep-2025 1:49 PM
रतनपुर में तोखन साहू ने किया श्रमदान, कारोबारियों के बीच दिया ‘लोकल फॉर वोकल’ का संदेश

बिलासपुर, 26 सितंबर। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री और बिलासपुर सांसद तोखन साहू ने शुक्रवार को रतनपुर प्रवास के दौरान कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया, पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई और स्थानीय व्यापारियों के साथ संवाद स्थापित किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चल रहे सेवा पखवाड़ा के तहत साहू ने एक दिन, एक घंटा, एक साथ – स्वच्छता ही सेवा 2025, अभियान में भाग लिया। मां महामाया मंदिर परिसर में श्रमदान करते हुए उन्होंने कहा कि स्वच्छ, स्वस्थ और हरित भारत का निर्माण हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।

नगर पालिका कार्यालय रतनपुर में साहू ने नगरवासियों संग पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई। उन्होंने एकात्म मानववाद को समाज और राष्ट्र सेवा के लिए महत्वपूर्ण विचारधारा बताया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष, सीईओ, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

स्थानीय व्यापारियों से मुलाकात में साहू ने स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकल फॉर वोकल को अपनाकर ही आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य पूरा होगा। साथ ही उन्होंने जीएसटी बचत उत्सव को व्यापारियों और उपभोक्ताओं दोनों के लिए फायदेमंद बताया।
नवरात्रि के अवसर पर साहू ने महामाया मंदिर में पूजा-अर्चना कर देशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि मां महामाया का आशीर्वाद समाज और राष्ट्र सेवा की प्रेरणा देता है।


अन्य पोस्ट