बिलासपुर

किशोरी से छेड़छाड़, हॉस्टल संचालक गिरफ्तार
25-Sep-2025 6:12 PM
किशोरी से छेड़छाड़, हॉस्टल संचालक गिरफ्तार

स्कूली छात्रा से बदसलूकी का आरोपी भी पकड़ा गया

बिलासपुर, 25 सितंबर। सरकंडा क्षेत्र में हॉस्टल में रहने वाली एक किशोरी के साथ बदनीयती छेड़छाड़ का मामला सामने आया। लिंगियाडीह अंबे रेसीडेंसी के पास स्थित स्योर जिंदगी गर्ल्स हॉस्टल के संचालक 63 वर्षीय गुरमीत सिंह ने किशोरी के कमरे में घुसकर उसका उत्पीड़न किया।

पुलिस के अनुसार, किशोरी 22 सितंबर की रात काम से लौटकर हॉस्टल पहुंची और रूम का किराया देकर सो गई थी। सुबह लगभग 5 बजे आरोपी कमरे में घुसा और छेड़छाड़ करने लगा। बचाव में किशोरी ने आरोपी का हाथ काट दिया, जिससे वह भाग निकला। पीड़िता ने तुरंत सरकंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने एसटी/एसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गुरमीत सिंह को गिरफ्तार किया और अदालत के आदेश पर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा।

इसी तरह, सरकंडा पुलिस ने एक अन्य मामले में स्कूल जाती छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी विजय कुमार अतरानी उर्फ अज्जू (44) को भी गिरफ्तार किया। आरोपी जबड़ापारा राम गली का निवासी है और छात्रा को स्कूल आते-जाते समय परेशान कर रहा था। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया।


अन्य पोस्ट