बिलासपुर

विकास सिंह ठाकुर को सदस्यता श्री सम्मान
04-Aug-2025 6:48 PM
विकास सिंह ठाकुर को सदस्यता श्री सम्मान

करगीरोड (कोटा), 4 अगस्त। सीएम हाउस में कोटा के विकास सिंह ठाकुर को सदस्यता श्री सम्मान से सम्मानित किया गया। कोटा विधानसभा में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर  है।

शनिवार को मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष सम्मान समारोह में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सक्रिय कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।

 प्राथमिक सदस्यता अभियान में कोटा विधानसभा से विकास सिंह ठाकुर को प्रथम लक्ष्य पूर्ण करने पर राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ.  रमन    सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं अन्य पदाधिकारी के द्वारा सदस्यता श्री सम्मान से सम्मानित किया गया।


अन्य पोस्ट