बिलासपुर

शहर विकास के लिए अमर के प्रयासों से 99.63 की स्वीकृति
12-Jan-2025 1:47 PM
शहर विकास के लिए अमर के प्रयासों से 99.63 की स्वीकृति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिलासपुर, 12 जनवरी।
विधायक अमर अग्रवाल के प्रयासों से शहर के विकास के लिए 99.63 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह राशि नाली, सडक़, और उद्यान विकास जैसे महत्वपूर्ण कार्यों पर खर्च होगी, जिससे शहरवासियों को सुविधाओं में सुधार मिलेगा।

चांदनी चौक से मिलन चौक तक आरसीसी नाली निर्माण हेतु 19.82 लाख रुपए, सर्किट हाउस से गायत्री मंदिर होते हुए शिव चौक तक नाली निर्माण के लिए 13.94 लाख रुपए, और गीतांजलि विहार फेस-2 में नाली निर्माण हेतु 6.98 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

इसके अलावा, अमलतास कॉलोनी, रूक्मिणी विहार और अन्य स्थानों पर भी नाली और सडक़ निर्माण के लिए राशि आवंटित की गई है। संजय अपार्टमेंट में डामरीकरण के लिए 13.28 लाख और विवेकानंद उद्यान के उन्नयन हेतु 8 लाख रुपए स्वीकृत हुए हैं।
 


अन्य पोस्ट