बिलासपुर

कबड्डी प्रीमियर लीग कोटा: विजेता पुरस्कृत
14-Dec-2024 3:37 PM
कबड्डी प्रीमियर लीग कोटा: विजेता पुरस्कृत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

करगीरोड (कोटा), 14 दिसंबर।  ब्लॉक कबड्डी संघ कोटा एवं ग्रामवासी गोबरी पाट की संयुक्त मेजबानी में कबड्डी प्रीमियर लीग कोटा का हाई स्कूल मैदान गोबरी पाट में सम्पन्न हुआ।

 प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग से 12 एवं महिला वर्ग से 06 टीमों ने हिस्सा लिया,  जिसमें महिला वर्ग  का प्रथम पुरस्कार  छत्तीसगढ़ साहू समाज के  अध्यक्ष  बृजेश साहू द्वारा 21000 रु द्वितीय पुरस्कार अपने अनुज स्व.  पीला राम साहू  की स्मृति में क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. फेकू लाल साहू द्वारा 15000 रु. तृतीय विकास सिंह ठाकुर द्वारा 10000 रु एवं चतुर्थ पुरस्कार से  सामंत यादव द्वारा 7000 रु दिया गया। पुरूष वर्ग में सभी  पुरस्कार ब्लॉक कबड्डी संघ कोटा द्वारा गोंडवाना टाइगर्स कोटा को प्रथम 21000 रु., द्वितीय जय भवानी लखीदना को 15000 रु., तृतीय एम जी आर रानी बछाली को 10000 तथा चतुर्थ  पुरस्कार संजय सेवन स्टार बेड़ा पाट को 7000 रुपए नगद पुरस्कार सहित चमचमाती ट्राफी से नवाजा गया।  ब्लॉक कबड्डी प्रीमियर लीग में पुरुष वर्ग में गोंडवाना फाइटर्स कोटा के तुलेश्वर सिंह तथा महिला वर्ग में सहस्त्रबाहु लमकेना टीम की सनम नेताम को  पूरे मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के कारण बेस्ट खिलाड़ी के रूप में पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा, बेस्ट रेडर, डिफेंडर, आल राउंडर आदि पुरस्कार से  खिलाडिय़ों को नवाजा गया।

 प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बृजेश साहू कार्यकारी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ साहू समाज तथा कार्यक्रम की अध्यक्ष के रूप में  मनोहर राज  अध्यक्ष जनपद पंचायत कोटा उपस्थित हुए, साथ  मोहित जायसवाल जिला भाजपा महामंत्री मंडल अध्यक्ष कोटा महराज सिंह नायक, करगी कला के दया शंकर तिवारी, बेलगहना के राजेश कश्यप   तथा कोटा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर फेंकू लाल साहू की गरिमामय उपास्थिति रही।

  इस अवसर पर राज्य कबड्डी प्रीमियर लीग के चेयरमैन हेमंत यादव जिला कबड्डी संघ बिलासपुर के अध्यक्ष जीवन मिश्रा  जनपद सदस्य शांति बुधराम मरकाम, पूर्व जनपद सदस्य रविन्द्र ठाकुर, ग्राम पंचायत गोबरी पाट के सरपंच  महेशिया प्रकाश  मरकाम, तथा पटैता के सरपंच भूपेन्द्र जगत भी प्रतियोगिता के दौरान उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता को सफ़ल बनाने में यशवंत प्रधान, घनश्याम श्रीवास, मोहन वैष्णव कौशल मसराम, अनु, दशरथ नंदा, सीता राम जायसवाल आदि का सराहनीय योगदान रहा।

 ब्लॉक कबड्डी संघ कोटा के अध्यक्ष शिवरतन करसायाल कार्यकारी अध्यक्ष कुंजराम ध्रुव उपाध्यक्ष भूपेश पाण्डेय के नेतृत्व में आयोजन सम्पन्न हुआ। ब्लॉक कबड्डी संघ के अध्यक्ष ने प्रतियोगिता के सफ़ल आयोजन में सहयोग करने पर संघ के सभी पदाधिकारियों, उपाध्यक्ष ओमकार जायसवाल, प्रदीप  सिदार, सचिव रायसिंह यादव, सह सचिव भरत यादव, संगठन सचिव धन सिंह पोर्ते सभी  ऑफिशियल तथा सभी टीम मालिकों, कोच, खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।


अन्य पोस्ट