बिलासपुर
मायके से लौटी नवविवाहिता ने खाया जहर, हालत गंभीर
18-Apr-2022 5:58 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिलासपुर, 18 अप्रैल। कोटा थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने कीटनाशक दवा का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बेड़ापाट की 21 वर्षीय युवती की शादी एक माह पहले ही हुई है। दो दिन पहले वह अपने मायके से लौटी थी। आज सुबह ससुराल में उसने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। तबियत बिगड़ने लगी तो परिवार के लोगों को इसका पता चला। उन्होंने डायल 112 को फोन किया और पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने प्रारंभिक उपचार किया। हालत गंभीर होने के कारण उसे सिम्स चिकित्सालय बिलासपुर रेफर किया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


