बिलासपुर

सलका में चला ग्रामीण जागरूकता अभियान ‘जानबो त बचबो’ के तहत कार्यक्रम
23-Mar-2022 4:58 PM
सलका में चला ग्रामीण जागरूकता अभियान ‘जानबो त बचबो’ के तहत कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
करगीरोड (कोटा), 23 मार्च।
‘जानबो त बचबो’ के तहत कार्यक्रम आयोजित  कर सलका में ग्रामीण जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पंचायत के  लोगों को जागरूक किया गया।
कोटा थाना क्षेत्र में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर पारुल माथुर के निर्देशन पर चलाए जा रहे ग्रामीण जागरूकता अभियान ‘जानबो त बचबो’ अभियान की शुरुआत रतनपुर से की गई थी। थाना कोटा क्षेत्र के 7 दिवसीय कोटेश्वर महादेव मेले में की गई थी। जिसमें मेले में आये हज़ारों लोगों को जागरूक किया गया था, उस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  रोहित झा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस  आशीष अरोरा के मार्गदर्शन में थाना क्षेत्र के सलका में ग्रामीण जागरूकता अभियान चलाया गया।

ग्रामीण परिवेश के लोग भोले भाले होते हैं, जो ठगो द्वारा अलग-अलग तरीकों से उनके साथ हो रहे अपराधो के बारे में जागरूक नहीं होने से अक्सर ठगी के शिकार होते रहते हैं। उनको जागरूक करने वरिष्ठ कार्यालय द्वारा ग्रामीण जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई है, जिसके तहत आज इस अभियान के दौरान ग्राम पंचायत सलका के ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार के ठगी, अपराध, उनके अधिकारों के बारे में जानकारी देते हुए उनसे बचने के उपायों के बारे में बताया गया।
इस दौरान ग्राम पंचायत के सरपंच, बुजुर्ग सदस्य,  महिलाएं, पुरुष, युवा, बच्चे जिन्होंने इस अभियान से जुडक़र कर विभिन्न अपराधों से बचने के बारे में ग्रामीण जागरूकता अभियान में कोटा प्रभारी दिनेश चंद्रा मुख्य रूप से उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट