बिलासपुर

20 साल बड़ी महिला से करता था एकतरफा प्रेम, कर दी उसके साथी की हत्या
22-Feb-2022 2:29 PM
 20 साल बड़ी महिला से करता था एकतरफा प्रेम, कर दी उसके साथी की हत्या

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
जशपुरनगर, 22 फरवरी।
25 साल का एक युवक 45 साल की महिला से एकतरफा प्रेम करने लगा, लेकिन महिला जब साथ आने के लिये राजी नहीं हुई तो उसने महिला के उस प्रेमी की हत्या कर दी, जिसके साथ वह रहती थी। हत्या के बाद महिला ने आरोपी को बचाने की कोशिश की। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

जशपुरनगर के जरिया इलाके के निवासी सरोज लकड़ा ने 20 फरवरी को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी निर्माणाधीन बिल्डिंग में राजमिस्त्री प्रदीप मिंज की बीती रात हत्या हो गई। उसके साथ शोभा मुंडा भी रहती थी। ये उसकी बिल्डिंग में मजदूरी कर रहे थे। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर पूछताछ की तो शोभा ने कहा कि रात में बिल्डिंग मटेरियल और लोहे का एंगल गिर जाने से प्रदीप मिंज की मौत हो गई है। पर घटनास्थल पर पुलिस ने पाया कि कोई दुर्घटना नहीं हुई है। मृतक के लहूलुहाल शव को देखकर हत्या की आशंका हो रही थी। कड़ाई से पूछताछ करने पर शोभा मुंडा ने राज खोला। उसने बताया कि दो सप्ताह पहले इस बिल्डिंग पर काम करने के लिये लोगों को बुलाया गया था इन अंबिकापुर का में सिपक इंदवार (25 वर्ष) भी था। वह बार-बार शोभा से अपने साथ रहने और दीपक को छोडऩे की जिद कर रहा था। बीती रात को आरोपी सिपक अंबिकापुर बस से जशपुर पहुंचा। रात 12.30 बजे जब दीपक सो रहा था तो उसने गरम पानी से भरे बर्तन को उसके ऊपर उड़ेल दिया। इसके बाद पास में ही पड़े एक फावड़े की बेंत से सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। शोभा ने पुलिस को बताया कि प्रदीप की हत्या की बात उसने इसलिये छिपाई क्योंकि वह सिपक को बचाना चाहती थी। पुलिस ने आरोपी सिपक पर धारा 302 और महिला शोभा पर साक्ष्य छुपाने की धारा 201 आईपीसी के तहत जुर्म दर्ज किया और दोनों को गिरफ्तार कर लिया।


अन्य पोस्ट