बेमेतरा

इस्पात उद्योग के धुएं का प्रवासी पक्षियों पर असर...
22-Oct-2026 6:57 PM
इस्पात उद्योग के धुएं का प्रवासी पक्षियों पर असर...

युवक ने वन मंत्री को भेजी तस्वीरें

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 22 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के प्रथम पक्षी विहार गिधवा-परसदा में प्रतिवर्ष आने वाले प्रवासी पक्षियों के संरक्षण को लेकर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा चिंता व्यक्त की गई है। ग्राम बेलटुकरी निवासी रोशन वर्मा ने ग्राम मुड़पार में संचालित इस्पात उद्योग से निकलने वाले धुएं से संबंधित तस्वीरें वन मंत्री केदार कश्यप को भेजकर इसके पर्यावरणीय प्रभावों के अध्ययन का आग्रह किया है।

रोशन वर्मा के अनुसार, प्रवासी और स्थानीय पक्षी भोजन की तलाश में 5 से 10 किलोमीटर के दायरे में विचरण करते हैं। औद्योगिक धुएं से पक्षियों के प्राकृतिक आवास और स्वास्थ्य पर संभावित प्रतिकूल प्रभाव पडऩे की आशंका जताई गई है। पत्र के माध्यम से पक्षियों के अनुकूल वातावरण बनाए रखने के लिए आवश्यक उपाय करने तथा आसपास के लगभग एक दर्जन ग्रामों के निवासियों की चिंताओं को ध्यान में रखते हुए उचित प्रशासनिक कार्रवाई की मांग की गई है।


अन्य पोस्ट