बेमेतरा
कुसमी, कंडरका एवं गोंडगिरी के रामलीला में हुए शामिल
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 22 अक्टूबर। विजयादशमी के अवसर पर भाजपा किसान नेता एवं सर्व हिंदू सनातन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश तिवारी ग्राम कंडरका, ग्राम गोंडगिरी एवं नगर पंचायत कुसमी में आयोजित दशहरा तथा रामलीला कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम के दौरान योगेश तिवारी ने उपस्थित नागरिकों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विजयादशमी बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। रामलीला और दशहरा जैसे आयोजन स्थानीय स्तर पर सांस्कृतिक परंपराओं को बनाए रखने में सहायक होते हैं। उन्होंने भगवान श्रीराम के जीवन मूल्यों, मर्यादा और कर्तव्यनिष्ठा को समाज में आपसी सद्भाव के लिए प्रासंगिक बताया।
कार्यक्रम में नगर पंचायत कुसमी अध्यक्ष चंद्र प्रकाश साहू, राहुल टिकरिया, राहुल यदु, दशरथ यदु, हिमेश यदु, घनश्याम निषाद, राधेश्याम देवांगन, समीर साहू, देवकुमार साहू, रामनाथ साहू, नंदकिशोर साहू, शंकर साहू, रेखा पोषण सिन्हा, मुनि सुमन पाटिल, अलख पाटिल सहित स्थानीय नागरिक एवं आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।