बेमेतरा

मां दंतेश्वरी दरबार में 73 ज्योति कलश
12-Oct-2026 10:50 PM
 मां दंतेश्वरी दरबार में 73 ज्योति कलश

बेमेतरा, 12 अक्टूबर। ग्राम अकलवारा स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर का सिद्ध शक्तिपीठ क्षेत्र में आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां मां दंतेश्वरी सयन मुद्रा में विराजमान है। माता के अनूठे स्वरूप के दर्शन के लिए श्रद्धालु दूर-दूर से पहुंचते हैं। नवरात्र के अवसर पर मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।

 ग्राम के देवेन्द्र कुमार साहू ने बताया कि ग्राम अकलवारा विकासखंड साजा के पावन भूमि पर साजा मार्ग में माता दंतेश्वरी विराजमान है। माता दंतेश्वरी यहां पर सोई हुई मुद्रा में विराजमान है। यहां जो भी भक्तजन, श्रद्धालु श्रद्धा पूर्वक ज्योत जलाते हैं उनके सभी मनोकामना पूर्ण होते है। यही कारण है कि यहां दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं और ज्योति कलश प्रज्ज्वलित कराते हैं।  इस वर्ष क्वांर मास में माता दंतेश्वरी मंदिर में 73 ज्योति प्रज्ज्वलित की गई है।  ग्राम की शीतला माता मंदिर में 34 ज्योति कलश प्रचलित की गई है। इसी तरह से ग्राम के नवनिर्मित नवग्रह शनि मंदिर में 14 ज्योति कलश प्रचलित की गई है। इस तरह से सभी भक्तों को अपना आशीर्वाद देने वाली, सुख सम्पत्ति प्रदान करने वाली ग्राम अकलवारा में विराजित माँ दंतेश्वरी, जिसका भक्त जन प्रति दिवस दर्शन करने जाते हैं। और अपनी मनोकामना पूर्ण करते हैं और श्रद्धा भाव के साथ दीप प्रज्वलित करते हैं।


अन्य पोस्ट